फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Business worth 100 crore affected by bank strike.

Fatehpur News: बैंकों की हड़ताल से 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sat, 12 Sep 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Business worth 100 crore affected by bank strike.
फोटो-20-शहर के पटेल नगर स्थित बैंक में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। संवाद
फतेहपुर। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले के सरकारी बैंकों में कामकाज ठप रहा। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नकदी जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, ऋण संबंधी कार्य और अन्य शाखा सेवाएं प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

सामान्य दिनों के औसत कारोबार के आधार पर करीब 100 करोड़ रुपये के बैंकिंग कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं चालू रहीं।
विज्ञापन

सुबह बैंक खुलने के समय ग्राहक शाखाओं पर पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। दिनभर शाखाओं में सन्नाटा पसरा रहा। कारोबारियों और आम ग्राहकों को नकदी जमा-निकासी और चेक संबंधी कार्यों में सबसे अधिक परेशानी हुई। हड़ताल के बाद अगले कार्यदिवस में लंबित काम बढ़ने से ग्राहकों की भीड़ बढ़ने और बैंकिंग सेवाओं में देरी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम गोपाल कृष्णा ने बताया कि शाखा स्तर का कामकाज प्रभावित रहा। करीब 100 करोड़ रुपये के लेनदेन के प्रभावित होने का अनुमान है। हड़ताल समाप्त होने के बाद लंबित कार्यों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की अपील पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया। शहर के नउवाबाग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदर्शन कर पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने और सेवानिवृत्ति से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने की मांग उठाई गई। सहायक महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि मांगें लंबे समय से लंबित हैं और सरकार व संबंधित प्राधिकारी पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं।

वहीं उप्र ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने पटेल नगर स्थित बैंक में प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष वैभव शुक्ला ने कहा कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन व्यापक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर विचार किया जाएगा। प्रदर्शन में महामंत्री रोहन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो-20-शहर के पटेल नगर स्थित बैंक में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। संवाद

फोटो-20-शहर के पटेल नगर स्थित बैंक में प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed