फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bus to the water incident Mcti

बस स्टैंड पर पानी के लिए मचती मारामारी

Sun, 24 May 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 24 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bus to the water incident Mcti

शहर के इकलौते ज्वालागंज रोडवेज बस स्टाप की बदहाली दूर होने का नाम ही नहीं ले रही। यात्रियों की सुविधाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


रोजाना सैकड़ों यात्री भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हो इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। काहिली का आलम यह है कि बस स्टैंड पर लगा इकलौता हैंडपंप भी खराब पड़ा है।
विज्ञापन


यात्री पानी खरीद कर प्यास बुझाने को मजबूर हैं।

बस स्टैंड की बदहाली को लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाया था। कुछ समय तक व्यवस्थाएं पटरी पर रहीं। लेकिन फिर हालात जस के तस हैं। अकेले पानी की समस्या ही नहीं है। लाख मांग के बाद भी सुलभ शौचालय का निर्माण नहीं हुआ। स्टैंडपोस्ट व वाटरकूलर शोपीस बने हैं। सैकड़ों यात्रियों की प्यास बुझाने का मात्र एक हैंडपंप ही सहारा है। और वह भी राम भरोसे है, क्यों एक बार पानी उतर जाने के बाद 15 से 20 मिनट के बाद ही दोबारा पानी आता है। बच्चे और उम्रदराज लोगों को पानी निकालने में बहुत परेशानी होती है। पिछले दो दिन से पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे यात्री उमरा भोगलपुर गांव निवासी ओमनाथ दिल्ली जा रहे थे। पानी की तलाश में बहुत देर से इधर उधर भटकते नजर आए। कुछ देर बाद बस स्टाप का इकलौता हैंडपंप दिखा। वह हैंडपंप चलाने लगे। लगभग 15 मिनट हैंडपंप चलाने के बाद भी पानी न निकलने पर वह मायूस होकर चले गए और पास की दुकान से पाउच खरीदकर अपनी प्यास बुझाई। वहीं दूसरी तरफ खागा से असोथर जा रहे फतेह सिंह की तबीयत खराब होने से सुलभ शौचालय की खोज करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed