फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bulldozers roared clear encroachment

गरजा बुलडोजर अतिक्रमण हुआ साफ

Thu, 26 May 2016 09:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Thu, 26 May 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers roared clear encroachment
कचहरी गेट के पास गुमटी हटाते पालिका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पालिका प्रशासन का अभियान जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को बुलडोजर गरजा तो अतिक्रमण साफ हो गया। अभियान के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन



शहर में अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। सबसे ज्यादा अतिक्रमण चौक, बांदा- सागर मार्ग और बाकरगंज के आसपास है। इसको लेकर कई बार जिलाधिकारी से मांग की जा चुकी है। बुधवार को उप जिलाधिकारी मोहम्मद कमर टीम के साथ डीएम चौराहे पहुंचे। यहां से पालिका की टीम ने सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर लगी गुमटियां हटवाई और बैनर, टीन शेड भी हटवा दिए। डीएम चौराहे से पत्थर कटा चौराहा तक अतिक्रमण हटाया गया। पत्थरकटा चौराहे से टीम ने पटेलनगर तक मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण हटवाए।
विज्ञापन



अतिक्रमण प्रभारी दिलशाद अली ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के पहले व्यापारियों को सूचना दी जा रही है। इसलिए कार्रवाई से बचना है तो स्वयं अतिक्रमण हटवा लें। बताया कि गुरुवार को पटेलनगर से शादीपुर और फिर आईटीआई रोड में अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस दौरान  सफाई निरीक्षक आबिद अली, कोतवाल आरके पांडेय फ ोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed