फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BSP national general secretary Indrajit Saroj public meeting

बसपा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज की जनसभा

Wed, 22 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
BSP national general secretary Indrajit Saroj public meeting
असोथर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव - फोटो : अमर उजाला
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भगवान राम व पत्नी के नहीं हुए, तो जनता के क्या होंगे? उनकी सच्चाई ढाई साल के कार्यकाल में लोग जान चुके हैं। 100 दिन में अच्छे दिन की बात करने वाले एक हजार दिन में भी अच्छे दिन नहीं ला सके  हैं।
विज्ञापन



हुसैनगंज विधान सभा के हथगाम स्थित बीआरसी दफ्तर के पास मौहाई बाग में चुनावी जनसभा में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा ने लोगों को अच्छे दिन तो नहीं दिए, लेकिन नोटबंदी कर बैंक के बाहर किसान, गरीब मजदूरों की लाइन लगा दी है। प्रदेश में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो आरक्षण समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन



कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने प्रदेश में माफियाओं के बलबूते पर पांच साल बिता दिए। अराजक तत्वों,  माफियाओं का बोलबाला रहा है। भाजपा और सपा एक पहलू के दो सिक्के हैं। तभी तो सैफई में पीएम मोदी की आरती उतारी जाती है। उन्होंने जनता से प्रत्याशी मोहम्मद आसिफ को फिर से जिताने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम, हीरालाल पासवान, मुन्नालाल गौतम, सलमान अहमद, मुहिद्दीन एडवोकेट मौजूद रहे। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के असोथर में हुई चुनावी सभा को भी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने संबोधित किया। इस मौके पर क्वार्डिनेटर राजू गौतम, जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम, वीरप्रकाश लोधी, बमलहरी, कमलेश गौतम, रमेश चंद्र पासवान, कामता पासवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed