फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BSc student killed in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में बीएएससी के छात्र की मौत

Thu, 02 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
BSc student killed in motorcycle collision
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की बुधवार दोपहर भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रोहित तिवारी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन


अशोक नगर निवासी रोहित तिवारी बीएससी के  छात्र थे। वे अपने गांव सेवरामऊ किसी काम से गए थे। बाइक से घर लौट रहे थे। गाजीपुर राधानगर मार्ग में ससुर खदेरी नदी पुल पर उनकी बाइक स्कूटी से भिड़ गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एंबुलेंस  बुलाया। तब तक रोहित की मौत हो गई। स्कूटी सवारों को ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां पर घायल गोरे चौरसिया पुत्र मुन्ना निवासी गाजीपुर की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसे रीजेंसी में भर्ती कराया है। वहीं स्कूटी सवार के साथी सोम सिंह को मामूली चोंटे आई हैं। गोरे चौरसिया की गाजीपुर में परचून की दुकान है। वह मोबाइल ठीक कराने साथी के साथ शहर गए थे। एसएसआई मुमताज खान ने बताया कि रोहित कान में लीड लगाए हुए थे। हेलमेट लगाए होते तो शायद रोहित की जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed