फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brothers got burnt and buffalo died after coming in contact with a broken electric wire

Fatehpur News: टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से भाई झुलसे, भैंस मरी

Fri, 29 Aug 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Brothers got burnt and buffalo died after coming in contact with a broken electric wire
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम हाईटेंशन लाइन की टूटी लाइन की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। भैंस को बचाने की कोशिश में चरवाहे भाई हरेंद्र यादव और धर्मेंद्र यादव करंट से झुलस गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया है। ग्रामीणों के अनुसार उन्नाव जिला बरासगवर थाने के दूलीखेड़ा निवासी हरेंंद्र यादव परिवार समेत बाढ़ से प्रभावित होने पर एक माह पहले सीमा पार कंधरपुर गांव आ गए थे। यहां से हाईटेंशन लाइन गुजरी है।
विज्ञापन

लाइन का तार शाम को टूटा पड़ा था। भाई भैंस चराकर लौट रहे थे। रास्ते में पड़े तार की चपेट में आने से भैंस को करंट का झटका लगा। भैंस को बचाने दौड़े भाई भी करंट की चपेट में आ गए। हालांकि, भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि गंगा नदी में बाढ़ के कारण हाईटेंशन लाइन का तार काट दिया गया था। लाइन में आपूर्ति बंद थी। बिजली कैसे चालू हुई इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed