{"_id":"66c38e11987405d0ea04ab2b","slug":"brother-sister-festival-celebrated-with-enthusiasm-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-119852-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई बहन का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई बहन का त्योहार
विज्ञापन
फतेहपुर। हर्षोल्लास के साथ भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन मनाया गया। सोमवार को बहनों ने भाइयों को रोचना कर कलाई में रक्षासूत्र बांधकर दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने उपहार के साथ बहन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
जिले में भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भद्रा नक्षत्र के कारण दोपहर तक त्योहार की रौनक सूनी रही। दोपहर 1.30 बजे भद्रा नक्षत्र समाप्त होते ही सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। सड़क किनारे लगी राखी और मिठाई की दुकानों में खरीद के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। बहनें दूरदराज से भाइयों का रक्षासूत्र (राखी) बांधने पहुंची। गैर प्रांत और जनपदों के रहने वाले कर्मचारियों की राखियां डाक के माध्यम से पहुंची। यह राखियां एक दिन पूर्व ही भाइयों के घर पहुंची। उधर, जिला कारागार में बंद भाइयों को राखी बांधने बहनें कारागार पहुंची। घंटे भर जेल के बाहर इंतजार के बाद भाई की कलाई में राखी बांधने का नंबर आया।
जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। बहनों ने भाई से अपनी रक्षा का बचन लेकर उनके माथे पर मंगल तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। भाई भी उसकी रक्षा का दायित्व लेकर उपहार देकर प्रसन्न किया।
विज्ञापन
धाता प्रतिनिधि के अनुसार एकल अभियान की बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई में रक्षासूत्र बांध सुरक्षा मांगी। एकल अभियान की खखरेरू की आचार्य बहनों ने धाता थाना में अध्यक्ष नितिन सिंह पटेल की अध्यक्षता व प्रमुख जीवन बाबू, उपाध्यक्ष बबलू सोनकर की उपस्थिति में क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मी भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधते हुए लंबी उम्र की कामना की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने सभी बहनों को सुरक्षा वचन दिया।