फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother and sister eat poisonous substance, death of one

भाई-बहन ने जहरीला पदार्थ खाया, एक की मौत

Wed, 18 Jul 2018 12:36 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 18 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister eat poisonous substance, death of one
पिता की गोद में मृत बच्ची - फोटो : अमर उजाला
आशापुर गांव में मंगलवार दोपहर मासूम भाई-बहन ने शक्कर समझ कर कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर आए। बच्चे को बचाया नहीं जा सका। उसकी चचेरी बहन की हालत नाजुक है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



औंग थाना क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी अशोक निषाद और विनोद निषाद सगे भाइयों के परिवार झोपड़ी में रहते हैं। दोनों भाई गंगा किनारे खेत में परिवार के साथ मजदूरी करते हैं। अशोक सुबह करीब नौ बजे कटहल काटने लगा। पत्नी प्रीती देवी रसोई में खाना पका रही थी। छप्पर के नीचे अशोक का बेटा साहिल (3) और विनोद की बेटी रूबी (5) खेल रही थी। तभी छप्पर से पॉलिथीन में भरा शक्करनुमा कीटनाशक जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन



दोनों ने इसे शक्कर समझकर खा लिया। इससे इनकी हालत बिगड़ गई। घर में सोमवार को सर्प निकला था। परिजन सर्पदंश का शिकार मानकर झाड़फूंक कराने लगे। छप्पर के नीचे परिवार के ही एक सदस्य की नजर फैले हुए कीटनाशक पर पड़ी। पूछताछ में रूबी ने इसे खा लेने की जानकारी दी। परिजन दोनों को नर्सिंग होम ले गए। हालत बिगड़ने पर कानपुर कांशीराम हास्पिटल में भर्ती कराया गया। साहिल की मौत हो गई। रूबी का इलाज हो रहा है। मां वहीं रुकी है। परिजन शव लेकर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



साहिल की मौत से मां प्रीती देवी रो-रोकर बदहवास हो गईं। साहिल अकेला बेटा था। उससे बड़ी पांच साल की नेहा और छोटी तीन माह की बहन है। वहीं विनोद के परिवार का माहौल भी गमगीन है। बेटी रूबी से छोटा एक भाई किशन और एक माह की बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed