फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother accused of fraudulently usurping property

Fatehpur News: भाई पर धोखाधड़ी से प्रापर्टी हड़पने का आरोप

Thu, 27 Mar 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Brother accused of fraudulently usurping property
फतेहपुर। शहर के कलक्टरगंज निवासी अखिलेश कुमार व धनंजय तिवारी ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। भाईयों ने बड़े भाई संजय उर्फ पप्पू तिवारी पर धोखाधड़ी कर प्रापर्टी हड़पने का आरोप लगाया है। इस दौरान उनके साथ उनकी मां रामलली भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बताया कि भाई संजय कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। पार्टी से ही कई बार जिला पंचायत का चुनाव अयाह शाह विधानसभा से लड़ चुके हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि संजय मां के साथ भी गाली गलौज व मारपीट कर चुके हैं। उसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। उसके ऊपर भी जानलेवा हमले करवा चुके हैं। आरोप लगाया कि मां के नाम बैनामा होने वाली जमीन को धोखे से अपनी पत्नी के नाम लिखवा ली। इसी तरह से ईंट-भट्ठे में फर्जी दस्तावेज लगाकर अपनी पत्नी को पार्टनरशिप डीड से हटाकर प्रोपाइटर बना दिया। वहीं पिता की मौत पर बीमा कंपनी से मिली पांच लाख रुपये की चेक में धोखे से मां के हस्ताक्षर कराकर रुपये निकाल लिए। पारिवारिक बंटवारा न करके संपूर्ण संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed