फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Breaking the lock of the house and stealing cash worth Rs 5 lakh

Fatehpur News: घर का ताला तोड़कर नकदी समेत पांच लाख की चोरी

Sat, 20 Dec 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Breaking the lock of the house and stealing cash worth Rs 5 lakh
फोटो-35-चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद
खखरेरू। थाना क्षेत्र के बिछियावां गांव में घर का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार रात चोर नकदी समेत पांच लाख कीमत के जेवर चुरा ले गए। पुलिस गृहस्वामी से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रमोद कुमार विश्वकर्मा परिवार के साथ नई दिल्ली में रोजगार के सिलसिले से रहते हैं। घर में छोटा भाई मनोज कुमार कृषि कार्य करता है। मां की तबीयत बिगड़ने पर शाम को मनोज कुमार घर में ताला लगाकर इलाज कराने चला गया था।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने शुक्रवार सुबह दरवाजे का ताला टूटा देखकर मनोज को खबर दी। मनोज ने बताया कि घर के सारा सामान बिखरा था। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे थे। चोर 34 हजार नकद, करीब दो किलो चांदी के जेवर, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, हार समेत अन्य जेवर चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर करीब पांच लाख से अधिक कीमत के हैं। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर की जांच की गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-35-चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद

फोटो-35-चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed