{"_id":"6883dde542fe35c176029c5e","slug":"branch-manager-requests-surrender-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-137953-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शाखा प्रबंधक ने सरेंडर की डाली अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शाखा प्रबंधक ने सरेंडर की डाली अर्जी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। गहरुखेड़ा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में तीन करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में शाखा प्रबंधक पवन सचान को हाईकोर्ट इलाहाबाद से राहत नहीं मिल सकी। आरोपी ने अपने परिवार समेत जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण की याचिका डाली है।
जाफरगंज पुलिस ने आरोपी शाखा प्रबंधक व उसके परिजनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट लिया था। जिसके बाद आरोपी ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में जमानत याचिका दाखिल की थी। पुलिस के दबाव और गैर जमानती वारंट से राहत पाने के लिए याचिका वापस ले ली और नौ जुलाई को अंतरिम जमानत की याचिका दाखिल की। सुनवाई न होने पर अब जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण याचिका दाखिल की है। विवेचक रमेश यादव ने बताया कि कोर्ट में पवन सचान के साथ उसकी मां पद्मावती, पिता रघुवीर ने 21 जुलाई को फतेहपुर कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली है। उन्होंने अभी तक सरेंडर नहीं किया है।
बता दें कि कानपुर सजेती थाने चतुरीपुर निवासी शाखा प्रबंधक पवन सचान ने तीन करोड़ का गबन कर मां पद्मावती, पिता रघुवीर के खातों में रुपये ट्रांसफर किए थे। मामले का तीन जून को खुलासा होने के बाद 11 जून को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।