फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Boys and girls ran well in the competition, their talent shined

Fatehpur News: प्रतियोगिता में खूब दौड़े छात्र व छात्राएं, चमकी प्रतिभा

Sat, 21 Oct 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Boys and girls ran well in the competition, their talent shined
धाता। परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को धाता इंटर कालेज परिसर में किया गया।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में प्राथमिक वर्ग बालिका में अर्पिता देवी घरवासीपुर प्रथम, अंजना पाल घरवासीपुर द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में हिना परवीन केशवरामपुर केवटमई ने पहला, अर्पिता देवी घरवासीपुर ने दूसरा, 200 मीटर में अल्पा पाल केशवरायपुर ने पहला, शालिनी देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक वर्ग बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उमा देवी रतनपुर पहले, दीक्षा देवी ने दूसरा, 200 मीटर में लक्ष्मी देवी अकिलपुर ऐराना ने पहला, दीक्षा देवी देवरार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक जूनियर स्तर बालिका में पुष्पांजलि देवी बिरधौलपुर ने पहला, दीक्षा देवी देवरार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर बालक 50 मीटर दौड़ में सचिन कुमार केशवरायपुर ने पहला, घरवासीपुर के पंकज कुमार ने दूसरा, 100 मीटर में पंकज कुमार ने पहला, केशवरायपुर के नितिन कुमार ने दूसरा, 200 मीटर में पंकज कुमार ने पहला, सचिन कुमरार ने दूसरा स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक वर्ग बालक में 100 मीटर में प्रेम सागर बिरधौलपुर ने पहला, शारदा प्रसाद कोट ने दूसरा, 200 मीटर में सलमान अहमद रतनपुर ने पहला, राजेश कुमार केवटमई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में पंकज कुमार घरवासीपुर ने पहला, नितिन कुमार केशवरायपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में सलमान अहमद रतनपुर ने पहला, शारदा प्रसाद कोट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालिका वर्ग जूनियर में पुष्पांजलि बिरधौलपुर ने पहला, दीक्षा देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। लम्बी कूद प्राथमिक बालिका में अल्पा पाल ने पहला और शालिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत रेखा सरोज पहुंची। भाजपा नेता बाबूलाल सरोज ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक सिंह मंडल अध्यक्ष, रामलखन सिंह प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी रामपूजन पटेल व व्यायाम शिक्षक शशांक सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed