{"_id":"586011794f1c1b8259eeb078","slug":"boys-and-girls-crushed-by-tractors-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने छात्र और छात्रा को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने छात्र और छात्रा को कुचला, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल में पलटा ट्रैक्टर और लगी भीड़
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने रविवार को एक छात्र और छात्रा को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। चालक और सवार मजदूर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया। पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन
हादसा थरियांव थानाक्षेत्र के घासीपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। थानाक्षेत्र के औरेई गांव निवासी नईम अपनी बेटी शाहिस्ता (17) और छुटकी (12) को लेकर कोर्रा गांव बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटनास्थल के पास असोथर की ओर जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे और उनकी बेटियां छिटक कर अलग गिरीं। इसमें शाहिस्ता ट्रैक्टर की ट्राली के पहियों की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवाराें को 108 एंबूलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
शाहिस्ता की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही शाहिस्ता की सांसे थम गईं। नईम और उसकी छोटी बेटी को मामूली चोटें आईं। नईम ने बताया उसकी बेटी गांव के इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद भागने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रैक्टर बाई ओर पहुंच गया। उसने इंटरमीडिएट के छात्र दीपेश उर्फ लाल सिंह (18) को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर खाई में जाकर पलट गया। छात्र दीपेश थरियांव थानाक्षेत्र के अहिरन डेरा मजरे कोर्रा सादात निवासी फूल सिंह यादव का बेटा था। उसके पिता ने बताया कि थरियांव से वह कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। वह गांव के ही इंटर कालेज का छात्र था। एसएचओ एके गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।