फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Booth and several tips on sector charges

बूथ और सेक्टर प्रभारियों को दिए कई टिप्स

Sun, 23 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Booth and several tips on sector charges
अल्लीपुर बहेरा में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते राजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हुसैनगंज और खागा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर और बूथ प्रभारियों के सम्मेलन में शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एटा से सांसद राजवीर सिंह ने कई तरह के टिप्स दिए। मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने का तरीका सिखाया।
विज्ञापन



नगर के एक मैरिज हाल में यह आयोजन हुआ। सांसद राजवीर सिंह ने चुनाव प्रचार और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक-एक प्रभारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बूथ और सेक्टर के प्रभारी  ही सबसे बड़े नेता हैं। चुनाव में सफलता दिलाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी लोग ईमानदारी और निष्ठा से चुनाव में लग जाएं तो सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने अपने पिता राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के कार्यकाल की चर्चा की। कहा कि अपराधों का ग्राफ उस समय थम गया था। प्रदेश का बहुमुखी विकास हो रहा था। मौजूदा सपा सरकार में क्या हो रहा है यह सभी लोग जानते हैं।
विज्ञापन



सांसद एवं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। बताया कि सभी वर्गों के हितों के लिए  करीब 55 योजनाएं चला रही है। राज्य सरकार लागू करने में हीलाहवाली करती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश वाजपेयी, खागा विधायक कृष्णा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। प्रेमनगर प्रतिनिधि के अनुसार हुसैनगंज विधान सभा क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा के कमल विद्या मंदिर इंटर कालेज में सांसद राजवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में लगने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह, आलोक सिंह, अर्पणा सिंह, ज्ञान सिंह, राजेंद्र सिंह, रामनरेश श्रीवास्तव सहित कई भाजपाई मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed