{"_id":"6a89f2e632fa11232503abfb","slug":"body-of-road-roller-driver-missing-for-five-days-found-in-a-field-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160939-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पांच दिन से लापता रोड रोलर चालक का शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पांच दिन से लापता रोड रोलर चालक का शव खेत में मिला
विज्ञापन
फोटो-28- फ़ाइल फोटो राम सिंह। स्रोत परिजन
- फोटो : टूंडला में कलश कांवड़ लेकर जाते आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के कांवड़िये संवाद
औंग। पांच दिन से लापता रोड रोलर चालक का शव शनिवार सुबह खेत में मिला। पुलिस मौत कई दिन पहले होने की आशंका जता रही है। ग्रामीणों ने शव पर चोट के निशान होने का आरोप लगा हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
खागा कोतवाली की महिचा मंदिर चौकी क्षेत्र के मझटेनी निवासी राम सिंह (50) अविवाहित थे। वह रोड रोलर चालक थे और औंग थाना क्षेत्र के अकबरखेड़ा-भीखमपुर रोड निर्माण में एक माह से काम कर रहे थे। वह निर्माणस्थल के पास ट्यूबवेल की झोपड़ी में रहते थे। मंगलवार शाम ठेकेदार से रुपये लेने के बाद वह चले गए थे।
ठेकेदार रामप्रताप ने बताया कि कई दिन से फोन मिलाया जा रहा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार को थाने में उनके लापता होने की सूचना दी गई। शनिवार को अकबरखेड़ा गांव में पुत्तू के खेत से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने वहां शव देखा। शव फूल चुका था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही। सीओ प्रयांक जैन, प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। भतीजे आलोक सिंह ने बताया कि चाचा ने नाग पंचमी पर घर आने की बात कही थी।
नाग पंचमी से एक दिन पहले उनसे बातचीत हुई थी। नाग पंचमी पर भी बात हुई और उन्होंने 26 अगस्त को घर आने की बात कही थी। इसके बाद कई बार फोन मिलाया लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। पिता दर्शन सिंह की पहले मौत हो चुकी है। एक चाचा मलखान सिंह हैं और राम सिंह उनके साथ ही रहते थे।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि राम सिंह शराब के आदी थे और फेफड़े की बीमारी से भी ग्रसित थे। प्रथमदृष्टया किसी आपराधिक घटना की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

फोटो-28- फ़ाइल फोटो राम सिंह। स्रोत परिजन- फोटो : टूंडला में कलश कांवड़ लेकर जाते आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के कांवड़िये संवाद