फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Body of DJ vehicle driver found hanging

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला डीजे वाहन चालक का शव

Sat, 27 Jun 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Body of DJ vehicle driver found hanging
फाइल फोटो-09-नन्हे कुशवाहा। स्रोत: परिजन
चौडगरा। पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले डीजे वाहन चालक का शव शुक्रवार सुबह फंदे से लटका मिला। सूचना पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

कानपुर चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां निवासी नन्हे कुशवाहा (37) डीजे वाहन का चालक था। वह करीब दो साल से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव स्थित पहुर गांव में ओपी गुप्ता के बंद पड़े बाबू शिव गोपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कमरे में किराये पर रह रहा था।
उसके साथ पत्नी नेहा, बेटी वैष्णवी (9) और बेटा अंश (5) भी रहते हैं। नन्हे शराब का आदी था जिसका पत्नी विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। नेहा रेलवे ओवरब्रिज के पास चाय की दुकान चलाती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शराब पीने को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद नन्हे घर से निकल गया और नेहा चाय की दुकान पर चली गई। शुक्रवार सुबह खोजबीन के दौरान नेहा को स्कूल परिसर के एक कमरे में नन्हे का शव रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि शराब की लत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

फाइल फोटो-09-नन्हे कुशवाहा। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-09-नन्हे कुशवाहा। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed