फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Body of AC mechanic found hanging in rented room

Fatehpur News: किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला एसी मैकेनिक का शव

Mon, 20 Jul 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Body of AC mechanic found hanging in rented room
फाइल फोटो-29-मोहम्मद समीर। स्रोत: परिजन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के मानू का पुरवा मोहल्ले में अमांव गांव में एसी मैकेनिक का शव शनिवार सुबह किराये के कमरे में सरिया से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। दिवंगत ने करीब 15 दिन पहले गांव की रहने वाली एक महिला से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

महिला का एक पुत्र भी है। विवाह के बाद दोनों मानू का पुरवा में किराये के कमरे में रह रहे थे। दिवंगत के परिजन ने पत्नी और ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मानू का पुरवा मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर (24) एसी मैकेनिक था। काम के सिलसिले में वह अक्सर घर से बाहर रहता था। करीब एक माह पहले सूरत से लौटकर गांव आया था। इसके बाद करीब 15 दिन पहले गांव की एक महिला से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों किराये के मकान में रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवंगत के पिता शमसुल हक ने बताया कि शनिवार सुबह खागा कोतवाली पुलिस से बेटे की मौत की सूचना मिली। उनके पहुंचने से पहले पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर पुत्र के गर्दन, चेहरे और पीठ पर चोट के निशान मिले। आरोप लगाया कि पत्नी ने परिजन के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर शव लटका दिया है। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।


महिला कई वर्षों से पति से रह रही थी अलग
ग्रामीणों के बीच घटना के बाद चर्चा रही कि जिस महिला से मोहम्मद समीर ने प्रेम विवाह किया था वह पहले से विवाहित थी और उसका एक पुत्र भी है। महिला कई वर्षों से पति से अलग गांव में रह रही थी। इसी दौरान उसकी मोहम्मद समीर से जान-पहचान हुई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दोनों परिवारों के लोग इस शादी से खुश नहीं थे और इसका विरोध करते थे। इसी कारण दोनों किराये के कमरे में रह रहे थे।

सूरत से लौटने के बाद की थी शादी, पिता ने धमकी मिलने का लगाया आरोप
दिवंगत के पिता ने बताया कि मोहम्मद समीर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह हाफिज होने के साथ एसी मैकेनिक का काम करता था और सूरत में रोजगार करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेम विवाह के बाद से ससुराल पक्ष की ओर से बेटे को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। परिवार में माता कुबरा बानो, दो बड़े विवाहित भाई, एक विवाहित बहन और सबसे छोटा भाई मोहम्मद फैजान है।


पत्नी के घर पसरा रहा सन्नाटा
घटना के बाद मैकेनिक की पत्नी के मायके में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश सदस्य मीडिया और ग्रामीणों से बातचीत के लिए सामने नहीं आए।

फाइल फोटो-29-मोहम्मद समीर। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-29-मोहम्मद समीर। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-29-मोहम्मद समीर। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-29-मोहम्मद समीर। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed