फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Body found in Yamuna identified as ITI student

Fatehpur News: यमुना से मिले शव की आईटीआई के छात्र के रूप में पहचान बांदा के लिए भी

Sat, 20 May 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 20 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Body found in Yamuna identified as ITI student
फोटो 10- फाइल फोटो लक्ष्मण आरख
विज्ञापन


- एक साथी संग घूमने निकला था मृतक, हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। यमुना पुल के नीचे से मिले युवक के शव की आईटीआई छात्र के रूप में पहचान हुई है। मृतक के परिजनों ने उसके साथी पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
ललौली थाना क्षेत्र के दतौली यमुना पुल के नीचे नदी से 16 मई को एक युवक का शव बरामद हुआ था। आसपास के लोग शव की पहचान नहीं कर सके थे। बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ निवासी किशनपाल आरख ने शव की अपने बेटे लक्ष्मण आरख (20) के रूप में पहचान की है। शव की पहचान के बाद मृतक की मां राजाबाई और बहन अवध कुमारी पहुंची। शव देखकर मां और बहन का हाल बेेहाल हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि गांव का रहने वाला एक युवक 14 मई को घर से बेटे को घुमाने के बहाने से बांदा ले गया था। इसके बाद बेटा घर नहीं आया, जबकि साथी लौट आया था।

उससे कई बार बेटे के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया था। मृतक अपने भाइयों अक्षय कुमार और परशुराम से छोटा था। उसने बांदा आईटीआई में कुछ दिन पहले प्रवेश लिया था। बड़े भाई परशुराम ने छोटे भाई लक्ष्मण की हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने भिटौरा गंगा घाट किनारे शव का अंतिम संस्कार किया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ है। डाक्टर ने बिसरा सुरक्षित किया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed