फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   board's exam today, 73 thousand students in see-saw battle

बोर्ड परीक्षा आज, महासमर में 73 हजार छात्र

Thu, 19 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 19 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
board's exam today, 73 thousand students in see-saw battle

जंबोजेट परीक्षा संस्था माध्यमिक शिक्षा परिषद की गुरुवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में जनपद के कुल 73780  विद्यार्थी अपनी मेहनत का आकलन करने उतरेंगे।

विज्ञापन


पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी का प्रथम प्रश्नपत्र होगा, जबकि दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से इंटरमीडिएट के भी हिंदी का प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


परीक्षा  सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। नकल विहीन परीक्षा को कृत संकल्पित जिला प्रशासन संग दो दो हाथ करने को नकल माफिया भी तैयार बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा की शुचिता का क्या हश्र होगा यह तो पहले दिन की परीक्षा के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन प्रशासन का दावा है कि नकल पर इस बार नकेल कसी जाएगी।

जिलेभर में बनाए गए कुल 142 परीक्षा केंद्रों में सीटिंग व्यवस्था समेत अन्य संसाधनों का काम पूर कर लिया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के वाहन परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करके नकल विहीन परीक्षा कराने के केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बोर्ड परीक्षा गुरुवार 7.30 बजे से शुरू हो रही है। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी का प्रथम प्रश्नपत्र होगा, जबकि दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से इंटरमीडिएट के भी हिंदी का प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।

हाईस्कूल के 41389 तथा इंटरमीडिएट के 32391 परीक्षार्थी पहले दिन की परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी गई है और सभी केंद्र व्यवस्थापकों को मजिस्ट्रेटी पावर दे दिए गए हैं।

नकल रोकने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में स्थानीय सचल दलों का गठन किया गया है और जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में छापेमारी के लिए पांच सचल दल गठित किये गए हैं।

जिले को तीन जोनों में बांटा गया है और तीनों जोनों में तीनों उपजिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सभी 142 परीक्षा केंद्रों को 13 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। प्रत्येक परीक्षार्थी को केंद्र में प्रश्नपत्र शुरू होने के 15 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। किसी के पास अवैध सामग्री बरामद होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी गेट में ही लेने की व्यवस्था की गई है।
 जिला विद्यालय निरीक्षक मोहम्मद रफीक ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को समय से प्रश्नपत्र शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अभी तक  बेसिक शिक्षा विभाग से कक्ष निरीक्षक न भेजने पर चिंता जताते हुए बताया कि अभी तक 20 फीसदी वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों ने भी केंद्रों में आमद नहीं कराई है। ड्यूटी करने न पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभाग मुकदमा दर्ज कराने में कोई कोताही नहीं बरतेगा। इसके लिए हर हालत में परीक्षा के पहले दिन शाम तक सभी केंद्र व्यवस्थापकों से गैरहाजिर कक्ष निरीक्षकों की सूची मांगी गई है।

इंसेट
6 परीक्षार्थियों को मिले राइटर्स
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6 परीक्षार्थियों को राइटर आवंटित किए हैं। इनमें 2 इंटरमीडिएट तथा 4 हाईस्कूल के परीक्षार्थी शामिल हैं।


इंसेट
स्लिपें मिली, पहुंचाने का काम शुरू
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग को बुधवार को 83 परीक्षा केंद्रों की बंडल स्लिपें प्राप्त हुई हैं। बिना स्लिपों के उत्तर पुस्तिकाओं के बंड़ल जमा नहीं हो सकते हैं। ऐसी हालत में परीक्षा विभाग ने किराए के वाहन अधिगृहीत करके सभी केंद्रों में स्लिप पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार की देर शाम तक सभी केंद्रों में स्लिपें पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed