फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   board exam,fatehpur news

आपत्तियां खारिज, 115 केंद्रों की सूची लौटाई गई

Wed, 24 Feb 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
board exam,fatehpur news
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर भेजी गईं सभी सात आपत्तियों को खारिज कर सूची मंगलवार को परिषद को लौटा दी गई है। सात विद्यालयों ने अपने परीक्षार्थियों के केंद्र अधिक दूर बनाने की बात कही थी। डीआईओएस ने बिना किसी तरह के कोई संशोधन के 115 केंद्रों की सूची अग्रसारित कर दी है। परीक्षा की तैयारी के लिए डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों की 25 फरवरी को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण कमेटी के अनुमोदन के बाद 115 परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई थी। इसके बाद मंडलीय बोर्ड परीक्षा कमेटी के समक्ष जिले के सात वित्तविहीन स्कूलों ने अपने परीक्षार्थियों का केंद्र अधिक दूर बनाने पर आपत्ति लगाई थी। यह सभी आपत्तियां निस्तारण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस को भेजी थीं।
विज्ञापन

आपत्ति दाखिल करने वाले स्कूलों के परीक्षार्थियों के केंद्र एडेड स्कूलों में बने हैं। इन्हीं सात वित्तविहीन स्कूलों ने आपत्ति की थी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने आपत्तियां निराधार होने की रिपोर्ट के साथ सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड को लौटा दी हैं। डीआईओएस का कहना है कि आपत्तियां पूरी तरह निराधार थीं। आपत्ति करने वाले स्कूल अपने बच्चों का केंद्र किसी वित्तविहीन स्कूल में आवंटित कराना चाहते थे। इसलिए आपत्तियां खारिज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed