फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   block chairman election, 12 candadte will contest

ऐरायां से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने का रास्ता साफ

Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
block chairman election, 12 candadte will contest
फतेहपुर। ऐरायां ब्लाक में एक ही नामांकन पत्र दाखिल किए जाने से राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र अनुज प्रताप सिंह के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, चार ब्लाकों से एक-एक दावेदारों ने ब्लाक प्रमुख पद पर्चा वापस लिया है। ऐसे में अब 12 ब्लाकों में 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होने से यहां शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान होगा। बीडीसी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

तेलियानी ब्लाक में नामांकन को लेकर गुरुवार को हुए बवाल बाद पुलिस प्रशासन शुक्रवार को अलर्ट नजर आया। पर्चा वापसी का दिन होने के कारण ब्लाकों में सुबह से अफसर तैनात रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय नाम वापसी के लिए तय था। ऐेसे में केवल उम्मीदवार, प्रस्तावक व अनुमोदक को ही ब्लाकों में प्रवेश दिया गया। हालांकि कुछ प्रभावशाली नेता ब्लाक प्रमुख निर्विरोध कराने के लिए पर्चा वापसी की जोड़तोड़ में लगे रहे, लेकिन डमी प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस लिया। इसमें तेलियानी से मंजू देवी, हथगाम से नेहा यादव, विजयीपुर से ममता देवी और अमौली से विनीता देवी ने पर्चा वापस लिए। अभी इन ब्लाकों में दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐरायां छोड़कर बाकी 12 ब्लाकों में शनिवार सुबह 11 बजे से क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डालेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने टीम के साथ धाता, विजयीपुर और तेलियानी ब्लाकों का निरीक्षण किया। मतदान की व्यवस्था देखी। बैरीकेडिंग पर पर्याप्त कर्मचारियों को लगाने के निर्देश दिए। इन केंद्रों के संवेदनशील होने के कारण यहां मतदान ड्रोन कैमरों के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। मतदान के समय वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में ड्रोन से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद के लिए धाता ब्लाक में चार प्रत्याशी और देवमई ब्लाक में तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 10 ब्लाकों में दो-दो प्रत्याशी ही ब्लाक प्रमुख पद के लिए आमने-सामने हैं। ज्यादातर ब्लाकों में भाजपा का मुकाबला सपा से ही है।

...............
विकास खंड -- प्रत्याशी-- आरक्षण-- मतदाता
भिटौरा-- 2-- अनारक्षित--- 103
तेलियानी-- 2-- अनुसूचित जाति महिला-- 72
हसवा-- 2-- अनुसूचित जाति-- 99
असोथर -- 2-- पिछड़ा वर्ग-- 77
बहुआ-- 2-- अनुसूचित जाति-- 85
मलवां-- 2-- महिला-- 100
खजुहा-- 2-- महिला--- 90
अमौली-- 2-- पिछड़ा वर्ग महिला-- 79
हथगाम-- 2-- पिछड़ा वर्ग--- 94
विजयीपुर-- 2-- महिला-- 94
देवमई-- 3-- अनारक्षित-- 64
धाता-- 4-- अनारक्षित-- 89
....................................
खागा। ऐरायां ब्लाक के प्रमुख पद पर अनुज प्रताप सिंह के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। इनके खिलाफ किसी ने दावेदारी नहीं की है। वह बीडीसी भी निर्विरोध चुने गए थे। ऐसे में समर्थकों ने खुशी जताई और अनुज प्रताप सिंह का स्वागत किया। आरओ राजेश सोनकर ने बताया कि अनुज प्रताप सिंह के खिलाफ किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। वह अल्लीपुर बहेरा वार्ड नंबर 11 से बीडीसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed