फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BKU's indefinite sit-in ends after the release of farmers.

Fatehpur News: किसानों को छोड़ने के बाद भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

Sat, 15 Aug 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
BKU's indefinite sit-in ends after the release of farmers.
फोटो-02-धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, मौजूद पुलिस बल। संवाद
बहुआ/ललौली। भाकियू (टिकैत गुट) की तिरंगा रैली के दौरान जिंदपुर टोल प्लाजा पर हुए विवाद के बाद पुलिस ने दो किसानों को घर से उठा लिया था। इससे नाराज कार्यकर्ता शुक्रवार को राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिंदपुर टोल प्लाजा के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

धरना खत्म कराने के लिए सीओ जाफरगंज को किसानों से समझौता करना पड़ा। समझौते के तहत पुलिस ने दोनों किसानों को छोड़ दिया और दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद शुक्रवार शाम तीन बजे किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू ने 13 अगस्त को तिरंगा रैली निकाली थी। इस दौरान जिंदपुर टोल प्लाजा पर किसानों और टोल कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई थी। टोल कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अयाह निवासी किसान सत्येंद्र सिंह और समदाबाद निवासी शुभम यादव को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ता जिला संगठन मंत्री बच्ची लाल पटेल के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। किसानों ने ललौली पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। उनका कहना था कि टोलकर्मी अवैध वसूली कर रहे थे और विरोध करने पर किसानों से बदसलूकी की गई। उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय किसानों को ही आरोपी बना दिया गया।
जिलाध्यक्ष नवल पटेल ने आरोप लगाया कि टोलकर्मियों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर किसानों के साथ अन्याय किया गया है। उन्होंने कहा कि रात एक बजे से पुलिस किसानों को उनके घरों से उठा रही है। किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीओ जाफरगंज ने किसानों से वार्ता की और पकड़े गए दोनों किसानों को रिहा कर मामले की सही जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। धरने में मुन्ना शेख, नागेंद्र यादव, दिनेश शुक्ला, कप्तान सिंह यादव, मोईद अहमद, भानु पटेल, विवेक यादव समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ जाफरगंज अवनीश कुमार के नेतृत्व में ललौली, गाजीपुर, राधानगर और खागा थानों की पुलिस टोल प्लाजा पर तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed