फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP leader injured in beating dies during treatment

Fatehpur News: पिटाई से घायल भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP leader injured in beating dies during treatment
बिंदकी। नाली पर पटिया बिछाने को लेकर आठ अक्तूबर को परिवार के लोगों की पिटाई से घायल हुए पूर्व प्रधान और भाजपा नेता की कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शव मंगलवार शाम गांव पहुंचा। पुलिस तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रारी खुर्द के पूर्व प्रधान व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामलाल पासवान (65) का परिवार के रामनारायण पासवान पक्ष से आठ अक्तूबर को विवाद हो गया था। नाली पर पटिया बिछाने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव हो गया।
विज्ञापन

रामलाल और उनका पुत्र पंकज, भतीजा अमन, पत्नी चंदा देवी घायल हुईं थीं। दूसरे पक्ष से रामनारायण व उसका पुत्र संजय, बहू ललिता देवी घायल हुईं थीं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया था। हालत गंभीर होने से रामलाल को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया था। जहां से परिजन उन्हें रीजेंसी ले गए थे। जहां मंगलवार भोर रामलाल की मौत हो गई। दोपहर बाद शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में रामलाल की मौत से रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच में वर्चस्व को लेकर खुन्नस चली आ रही है। रामनारायण दरवाजे से गुजरी नाली पर एक फिट की दीवार खड़ी कराकर पटिया बिछा रहा था। इसी पर रामलाल ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था।
कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। गांव में पुलिस को तैनात किया गया है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


पूर्व और वर्तमान प्रधान के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की थी रिपोर्ट
पुलिस को मारपीट के बाद रामनारायन पासवान पक्ष से तहरीर मिली थी। पुलिस ने इस तहरीर पर रामलाल, वर्तमान प्रधान रघुनंदन, मृतक के पुत्र पंकज, भाई रामशंकर, भतीजे अमन व विमला के खिलाफ बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। रामनारायण पक्ष का आरोप है कि नाली को पटिया रखकर ढक रहा था। इसका रामलाल ने विरोध किया और प्रधान रघुनंदन को बुला लिया। प्रधान ने नाली पर पटिया रखने से रोक दिया। इसी बात पर प्रधान रघुनंदन, रामलाल, पंकज, रामशंकर, अमन ने उसे और बहू ललिता देवी को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed