फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP did not enter the police station

कोतवाली में नहीं घुस पाए भाजपाई

Mon, 11 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
 BJP did not enter the police station
खागा कोतवाली में प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर रविवार को खागा कोतवाली घेरने पहुंचे भाजपाइयों को अपनी संख्या बल की कमी खली। कोतवाली के भीतर घुसने के लिए विधायक कृष्णा पासवान से पुलिस वालों की झड़प हुई।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने खूब नारे लगाए, लेकिन अफसरों की सख्ती के चलते वह कोतवाली के भीतर नहीं घुस पाए। अंतत: बाहर ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बरसने के बाद भाजपाई वापस लौटे।  
विज्ञापन



खागा से विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। माफिया और गुंडे भयमुक्त होकर जुल्म ढा रहे हैं। आम जनता त्रस्त है। सपा के गुंडे सरकारी जमीनों पर कब्जा कर अवैध कमाई में जुटे हैं। पुलिस प्रशासन पीड़ितों की सुनवाई नहीं करती है। ईमानदार और सीधे लोगों पर ही पुलिस का डंडा चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने कहा कि प्रदेश के सभी थाने गुंडे और माफिया चला रहे हैं। थानेदार तो रबर स्टांप बने हैं। पीड़ितों को रिपोर्ट लिखने की बजाय टरकाया जाता है।


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, जिला महामंत्री दुर्गाशंकर गुप्त आदि ने भी प्रदेश सरकार को विफल सरकार करार दिया।  धरना-प्रदर्शन में आदित्य त्रिवेदी, पंकज त्रिपाठी, रामप्रकाश गुप्ता, कमल शुक्ला, नीलिमा सिंह, राकेश सिंह, रामप्रताप सिंह गौतम, राकेश तिवारी, बाबूलाल बाल्मीकि आदि भाजपाई मौजूूद रहे।
------------

कम संख्या के चलते नहीं पहुंचे हथगाम- फतेहपुर। भाजपाइयों की कम संख्या व तैयारी समय से न होने पर हथगाम थाने का प्रदर्शन नहीं हो सका।


रविवार को खागा कोतवाली व हथगाम थाने में प्रदर्शन पार्टी की ओर से प्रस्तावित किया गया था। हालांकि इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वाजपेयी का कहना है कि किन्ही कारण से यह स्थगित करना पड़ा है। कारण क्या है, इस पर वह चुप ही रहे।



आज चार थानों में होगा प्रदर्शन- फतेहपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने बताया कि सोमवार को मलवां, बकेवर, धाता, सुल्तानपुर घोष थानों में भाजपाई प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed