फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP conspiring to tarnish the image of SP: Former MLA

सपा की छवि खराब करने का षडयंत्र कर रही भाजपा: पूर्व विधायक

Wed, 22 Apr 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP conspiring to tarnish the image of SP: Former MLA
फतेहपुर। सपा के पूर्व विधायक मो. सफीर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला जलाने वाले सपाई नहीं हो सकते हैं। भाजपा सपा की छवि खराब करने का षड्यंत्र कर रही है। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के अफोई गांव में मंगलवार को पूर्व विधायक ने कहा कि मुस्लिम सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुस्लिम समाज को पीडीए का अभिन्न अंग करार दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के हाथ से सत्ता छिनती देखकर भाजपा ने तरह-तरह के षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया है। प्रदेश की जनता भाजपा के षड्यंत्र समझती है। वह इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव जगनायक सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, महामंत्री मंजर यार, पूर्व जिलाध्यक्ष वलीउल्ला खां भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed