{"_id":"5919f73a4f1c1b8702f22f75","slug":"bikes-collision-two-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकें भिड़ीं, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकें भिड़ीं, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Tue, 16 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गांव के पास सोमवार की दोपहर दो बाइकें टकरा गईं। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक को ट्रामा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शेष दो घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों बाइकसवारों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी दीन मोहम्मद का बेटा चांद मोहम्मद (30) हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरौंहा गांव में मोहम्मद सलीम को ब्याही बहन ऐशुन्निशा को बाइक से छोड़ने उसकी ससुराल गया था। बहन को छोड़कर चांद मोहम्मद लौट रहा था तभी सिमौरा गांव के मजरे बजरंगापुर के पास उसकी बाइक सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। इस बाइक में हथगाम थाना क्षेत्र के फूल सिंह का बेटा सुख निधान (28), हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवा गांव निवासी जगतपाल का बेटा अर्जुन (25) व बिल्हौर के अहमदपुर निवासी जगपाल का बेटा महेंद्र (32) सवार थे। बाइकों की भिड़ंत की सूचना पर पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले चांद मोहम्मद की मौत हो गई। सुख निधान की उपचार के दौरान मौत हुई। अर्जुन और महेंद्र को कानपुर रेफर कर दिया गया। एसओ हुसैनगंज एपी तिवारी ने बताया कि दोनों बाइकों के चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
इनसेट-
चंद दिन में छूट गया साथ
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी दीन मोहम्मद का बेटा चांद मोहम्मद (30) राजस्थान प्रांत के जोधपुर जिले के मुसरिया में बिजली विभाग की ठेकेदारी करता था। चांद मोहम्मद की इसी सात मई को रायबरेली जिले के सरैनी क्षेत्र के छिवलहा गांव निवासी शकीला बानो से शादी हुई थी। वह 22 अप्रैल को गांव लौटा था। विवाह में शामिल होने आई हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरौंहा गांव में मोहम्मद सलीम को ब्याही बहन ऐशुन्निशा को बाइक से छोड़ने उसकी ससुराल गया था। चांद मोहम्मद की मौत की खबर ने शकीला बानो को गहरा सदमा दिया है।
विज्ञापन