{"_id":"6a0f51dbb1f29ad3cf0e36b4","slug":"bike-riding-mobile-robber-arrested-two-flee-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155188-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक सवार एक मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, दो भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक सवार एक मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, दो भाग निकले
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी फरार हैं। थरियांव थाने के भारतपुर निवासी शिव प्रकाश हाईवे पर मोबाइल से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन ले गए थे। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
दरोगा सुमित नारायण ने बताया कि कल्याणपुर थाने के गुगौली निवासी अभय सिंह को बृहस्पतिवार को भिटौरा बाईपास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। उसके साथी शिवम यादव और राजन यादव फरार हैं। वह कल्यानपुर क्षेत्र के निवासी हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभय पहले भी मोबाइल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।