फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider killed, companion injured in collision with vehicle

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,साथी घायल

Tue, 28 Apr 2026 02:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, companion injured in collision with vehicle
सहिली। मलवां थानाक्षेत्र में शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को किसी वाहन ने रविवार रात टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलवां क्षेत्र के कांधी गांव निवासी अजीत गौतम (24) गांव निवासी दोस्त अजय कुमार गौतम (22) के साथ शादी समारोह में शामिल होने बाइक से फतेहपुर गए थे। रात 12 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कोराई बाईपास के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में अजीत गौतम की मौत हो गई। पुलिस ने घायल अजय कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने अजय की हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। अजीत नौकरी की तैयारी कर रहा था। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। मौत से मां ननकी देवी व तीन बहनों का हाल-बेहाल है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed