{"_id":"6ada59cce1b6ba87110b88b4","slug":"bike-rider-injured-in-tanker-collision-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164940-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: टैंकर की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: टैंकर की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-03-बच्छराज। स्रोत: परिजन
बहुआ। टैंकर की टक्कर से घायल बाइक सवार की बृहस्पतिवार भोर कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव के मजरे दड़वन निवासी बच्छराज निषाद (42) मंगलवार को बाइक से बांदा जिले के चिल्ला गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। चिल्ला पुल के पास मोड़ पर बांदा से कानपुर की ओर जा रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बृहस्पतिवार भोर उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि टैंकर पकड़ लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
सड़क हादसों में पांच घायल
हथगाम। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव के मजरे रखैलपर निवासी बाबूलाल और हरिश्चंद्र मोपेड से चंपतपुर-सियाड़ी मार्ग से जा रहे थे। रास्ते में मोपेड अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे हादसे में खागा के अजनई गांव के मजरे ठाकुरपुर निवासी सुनील कुमार, सोनेलाल और भानचंद्र घायल हो गए। तीनों बाइक से नौबस्ता गंगा घाट से प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे। सेमरहा नहर पुलिया के पास ईंट-भट्ठे के निकट किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।