फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider farmer dies due to truck collision

Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Fri, 19 May 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 19 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bike rider farmer dies due to truck collision
फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बुधवार सुबह बाइक सवार किसान की मौत हो गई। कुछ दूरी पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने करीब आधा घंटा तक हाईवे पर जाम लगाकर नाराजगी जताई। पुलिस ने समझा बुझाकर भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी किसान सुनील पांडेय (36) बुधवार सुबह बाइक से शहर किसी काम से जा रहे थे। थानाक्षेत्र के मदरियापुर के पास सामने आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। हादसा के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। सूचना पर राधानगर प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों को ट्रक पकड़े जाने की खबर दी। पुलिस ने हर संभव कार्रवाई का परिवार को आश्वासन दिया। करीब आधा घंटे बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी। मृतक के बड़े भाई सुधीर पांडेय ने बताया कि सुनील पहले ज्वालागंज स्थित पेट्रोल पंप में सेल्समैन का काम करता था। पंप बंद होने से उसकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद घर में कृषि कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने पीछे पत्नी सरिता, बेटी पूस (5),बेटा बिट्टू (6) को छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है। मृतक तीन भाइयों सुधीर, धीरेंद्र में दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद चालक कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर भाग निकला था। ट्रक थाने लाया गया है। ट्रक नंबर के आधार चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed