फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider dies due to vehicle collision, fellow injured

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 27 Aug 2023 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision, fellow injured
असोहा। कालूखेड़ा-असरेंदा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साथी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव मलाखेड़ा निवासी अजय यादव का बेटा सुमित (19) गांव के ही विक्रांत (20) के साथ बाइक से असरेंदा गांव जा रहा था। कालूखेड़ा-असरेंदा मार्ग पर दीवानखेड़ा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग निकला। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। विक्रांत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता अजय ने बताया कि सुमित पंजाब में मजदूरी करता था। एक महीने पहले घर आया था। उसे रक्षाबंधन के बाद वापस जाना था। सुमित की मौत से पिता, मां रेखा, भाई देवगन बेहाल हैं। घायल विक्रांत ट्रक चालक है। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed