{"_id":"640a2d08b8331e240a04f534","slug":"bike-rider-death-by-car-collision-fatehpur-news-c-12-1-115766-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 10 Mar 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बेकाबू कार बोलेरो से भी टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक भी घायल हुआ है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव निवासी राजीव गौतम(43) अपने काम से कस्बे की ओर बाइक से गुरुवार रात जा रहे थे। रास्ते में मोड़ के पास कार सवारों ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार उछलकर खंती में गिरा। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। अनियंत्रित कार सामने से आ रही बोलेरो से जा टकराई। इस हादसे में एक कार युवक भी घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षण राजेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार की मौत हो गई है। कार सवार को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा है। खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो पाई है।