फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike helmet must then go out son

बाइक से जाना तो हेलमेट जरूर लगाना बेटा

Sun, 06 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike helmet must then go out son

हेलमेट की अहमियत तो उनसे पूछो जिनकी जिंदगी हेलमेट

विज्ञापन
ने बचाई। हेलमेट आपकी जान जोखिम में पड़ने से कैसे बचाता है। यह बात शहर के एक युवा को माह भर पहले समझ में आया। हादसे में हेलमेट के चीथड़े उड़ गए, लेकिन उसकी जान सही सलामत बच गई। कुछ ऐसे जागरूक युवा भी हैं, जो बिना हेलमेट लगाए बाइक में बैठते भी नहीं है। यह लोग असल में जागरूकता के प्रहरी है। वैसे हेलमेट मजबूरी नहीं जरूरी है। यात्रा चाहे छोटी हो या बड़ी हेलमेट जरूर लगाना चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने में भले ही लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे हो लेकिन हादसे के दौरान जिनकी हेलमेट ने जान बचाई है वह इसकी उपयोगिता को भलीभांति जानते हैं। तभी तो बाइक पर बैठने से पहले हेलमेट साथ लेना नहीं भूलते है। ऐसे ही अनुभव से दो-चार हुए लोगों ने अपने विचार साझा किए।

मां ने हेलमेट देकर बचाई थी बेटे की जान
फतेहपुर। शहर के खलील नगर निवासी दानिश अपने पिता जुबैर के साथ बाइक से सरसौल गए थे। सरसौल में रहने वाले रिश्तेदार की मौत हो गई थी। इसी वजह से उन्हें जल्दबाजी में बाइक से जाना पड़ा था। वह वहां से लौटते समय कुंवरपुर मोड़ के पास एक साइकिल सवार को बचाने में डिवाइडर से टकरा गए थे। हेलमेट की पर्त के चीथड़े उड़ गए थे और दानिश को चोटें भी आई थीं, लेकिन उसकी जान बच गई थी। दानिश ने बताया कि वह कभी भी हेलमेट नहीं लगाता था। लेकिन उस दिन घर से निकलते समय उसे मां ने हेलमेट दे दिया था। उसने भी धूल से बचने और जल्दी पहुंचने की वजह से हेलमेट पहन लिया था।

हेलमेट लगा करते हैं सुरक्षित महसूस
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अग्रिहोत्री का पुरवा निवासी राहुल (20) कभी भी हेलमेट लगाना नहीं भूलते हैं। राहुल ने बताया कि उसने एक साल पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था। इसके बाद बाइक चलाना शुरू किया। बाइक चलाने के पहले दिन से आज तक हेलमेट लगाना कभी नहीं भूला है। कई बार बाइक फिसलने से गिरा, लेकिन उसे गंभीर चोट कभी नहीं आई है। हेलमेट लगाने के बाद सुरक्षित महसूस होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed