फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bike entered Standing container , the student's death

खड़े कंटेनर में घुसी बाइक, छात्र की मौत

Sun, 28 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 28 Feb 2016 12:46 AM IST
bike entered Standing container , the student's death

नेशनल हाईवे पर बरौरा मोड़ के पास शनिवार को एक खड़े

कंटेनर में बाइक के भिड़ने से एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार छात्र हेलमेट नहीं लगाए थे। अगर हेलमेट लगाए होते तो सिर पर इतनी गंभीर चोट न आती। शायद जान भी बच जाती।

मलवां थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी राजू सिंह का बेटा समरजीत(18) महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्र था। इसी गांव के शिवमंगल का बेटा नवल किशोर उर्फ मंटू तिवारी(19) भी उसका सहपाठी था।

शनिवार को दोनों एक ही बाइक से कालेज में प्रवेश पत्र लेने आए थे। लौटते समय बरौरा मोड़ के पास हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसे। धमाके जैसी आवाज सुनकर लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी।  

पुलिस ने जेब से मिले प्रवेश पत्र के जरिए परिजनों को सूचना देकर दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने समरजीत को मृत घोषित कर दिया।

वहीं नवल की हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टर एके सचान ने बताया कि दोनों को गहरी हेड इंजरी है। सौंरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर में गंभीर चोट लगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed