{"_id":"6a70d17be3524a0e7702fa45","slug":"bike-crashes-into-divider-while-trying-to-save-cattle-two-injured-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-159773-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मवेशी को बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मवेशी को बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक, दो घायल
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव के पास सोमवार दोपहर मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शहर के खंभापुर गांव निवासी जिलेदार सिंह रिश्तेदार धनंजय सिंह के साथ बाइक से सोमवार को प्रयागराज के झलवा जा रहे थे। मझिलगांव के पास अचानक हाईवे पर एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के लिए बाइक चालक ने ब्रेक लगाई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।