फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike collision killed biker

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Mon, 09 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 09 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bike collision killed biker
accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

थरियांव थाना क्षेत्र के दनियालपुर मोड़ पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार खुद अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। हादसे में साइकिल सवार विमलेश (25) की सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई। साइकिल पर सवार उसके साथी और बाइक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था, जिससे उसके सिर में भी चोट आई।

विज्ञापन


विमलेश थाने के हाशिमपुर भेदपुर गांव निवासी लालमन का बेटा था। वह अपने साथी पिंटू के साथ साइकिल से सब्जी खरीदने आमापुर आया था। दोनों वापस घर आ रहे थे। दनियालपुर के पास बाइक सवार की टक्कर से विमलेश उछलकर दूर जा गिरा और उसे सिर में चोट लगने से बेहोश हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डाक्टरों ने विमलेेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिंटू और बाइक सवार थरियांव थानाक्षेत्र के शाहीपुर निवासी कंचन के बेटे शैलेंद्र को भर्ती किया है। घटना की खबर पर हाशिमपुर गांव से ग्रामीण और परिजन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि विमलेश सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपनी बहन की 27 अप्रैल को हो चुकी शादी में शामिल होने गांव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed