फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bijli

कैंप लगाकर बिजली बिल की समस्याएं की जाएंगी हल

Wed, 13 Oct 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
bijli
फतेहपुर। बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए गुरुवार से उपकेंद्रों में कैंप लगाया जाएगा। इसमें उपभोक्ताओं के खराब बिलों का संशोधन, खराब मीटर सही किए जाएंगे। 30 अक्तूबर तक अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय ने कैंप में अवर अभियंताओं को उपभोक्ताओं की समस्या सुनने के लिए तैनात किया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 13 अक्तूबर को आबूनगर, सौरा, सुकेती में कैंप लगाया जाएगा। 16 अक्तूबर को बैरमपुर, सहिमापुर में, 18 अक्तूबर को मुराइन टोला, बिलंदा, कुंवरपुर में कैंप लगेगा। 20 अक्तूबर को बेरुईहार, शाह, हुसैगंज, बहुआ टाउन में, 21 अक्तूबर को राधानगर उपकेंद्र, रावतपुर सहिली, दतौली में अवर अभियंता समस्या सुनेंगे। 22 अक्तूबर को हरिहरगंज, कांधी में, 23 अक्तूबर को बनरसी, मलवां बाजार, सिमौर में, 24 अक्तूबर को आबूनगर में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को कुसुंभी, हुसैनगंज, समियाना में, 26 अक्तूबर को हरिहरगंज, राधानगर उपकेंद्र, 27 अक्तूबर को मलाका, भिटौरा चौराहा, ललौली में कैंप लगाया जाएगा। 28 अक्तूबर को मुराइन टोला, रमवां, जिवकरा में, 29 अक्तूबर को मलवां, केशवपुर में उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। 30 अक्तूबर को शांति नगर उपकेंद्र, राधानगर उपकेंद्र, हुसैनगंज चौराहा, गम्हरी शाखा में कैंप लगाकर समस्या सुनी जाएगी। इसी प्रकार अन्य उपकेंद्रों में भी कैंप लगाकर समस्या सुनी जाएगी। उपभोक्ता अपने नजदीक के उपकेंद्र में जाकर बिजली बिल से जुड़ी समस्या को हल करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed