फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bijalee cheking karane gaee teem se pradhaan ne kee abhadrata, ephaeeaar

बिजली चेकिंग करने गई टीम से प्रधान ने की अभद्रता, एफआईआर

Thu, 15 Oct 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
bijalee cheking karane gaee teem se pradhaan ne kee abhadrata, ephaeeaar
फतेहपुर। बिजली के बकायेदारों से बिल जमा कराने बिलंदपुर गांव पहुंची विद्युत टीम से ग्राम प्रधान ने अभद्रता कर दी। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार पाल का कहना है कि प्रधान की दबंगई के चलते बिना वसूली के लिए लौटना पड़ा। कोतवाली में सरकारी कार्य बाधा डालने और अभद्रता करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्लीनअप अभियान में विद्युत विभाग बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसमें 10 हजार से अधिक बकाया होने पर केबिल काटने और एक लाख रुपये के बकायेदारों की आरसी जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को सथरियांव उपकेंद्र के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार पाल टीम के साथ बिलंदपुर गांव पहुंचे। वहां उपभोक्ताओं के घर जाकर बिजली कनेक्शन और बिजली बिल जमा की रसीद देख रहे थे। तभी ग्राम प्रधान महेंद्र पटेल पहुंच गए और लोगों के कनेक्शन न काटने की बात कही। इस पर अवर अभियंता ने बिजली का बकाया जमा कराने को कहा, तो ग्राम प्रधान भड़क गए।
विज्ञापन

अवर अभियंता जितेंद्र कुमार पाल ने कहा कि इतनी बात पर ही प्रधान गाली गलौज करने लगा और देख लेने की धमकी दी। इस मौके पर विद्युत कर्मी विकास, राहुल, सौरभ, विकास कुमार, महेश पांडेय, अशोक कुमार, धर्मेंद्र गौड़, अमित कुमार मौजूद रहे। सदर कोतवाल रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अवर अभियंता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही प्रधान को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed