फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   'Big Boss has sent, will not brook'

‘बड़े साहब ने भेजा है, नाले में नहीं उतरेंगे’

Sat, 24 Dec 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
'Big Boss has sent, will not brook'
नगर पालिका परिषद कार्यालय में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए साक्षात्कार लेते कमेटी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद के संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन 200 के सापेक्ष 90 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए। साक्षात्कार के बाद प्रैक्टिकल में डेढ़ दर्जन अभ्यर्थियों ने यह कहकर नाले में उतरने से मना कर दिया कि वह ‘बड़े साहब’ के आदमी हैं। नाले में नहीं घुसेंगे। भर्ती करना हो तो वैसे ही करें।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद फतेहपुर में 196 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में सामान्य श्रेणी के 100 पदों के लिए साक्षात्कार हो रहे हैं। शनिवार को 201 से लेकर 400 क्रम संख्या के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया गया था। इनमें 90 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए, जबकि 110 अभ्यर्थी गैरहाजिर थे। दोपहर दो बजे तक अभ्यर्थियों का मौखिक साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद शहर के अरबपुर गंदे नाले में प्रैक्टिकल कराया गया। दो टुकड़ियों में अभ्यर्थियों से नाले की सिल्ट सफाई कराई गई। इनमें 18 अभ्यर्थियों ने नाले में घुसने से मना कर दिया। उन्होंने ईओ रश्मि भारती से कहा कि उन्हें बड़े साहब ने भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने नाले में घुसने से मना किया है। यह सुनकर कमेटी ने प्रैक्टिकल के लिए इसे जरूरी बताया और ऐसे लोगों का नाम चयन सूची से बाहर कर दिया। इस दौरान सफाई निरीक्षक आबिद अली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed