{"_id":"628a499e3f4f6e67361dc2b9","slug":"bharti-premi-jaher-fatehpur-news-knp698194925","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकले प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्रेमी युगल ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन के बाहर बेहोशी की हालत में मिले।
पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से युवक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। दोनों ही अलग-अगल बिरादरी से हैं, इस वजह से ही उनके परिजन रिश्ते के खिलाफ हैं।
हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक का घर के सामने रहने वाली 18 वर्षीय युवती से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग है। युवती के पिता ने बताया कि बेटी शनिवार शाम जंगल जाने के लिए घर से निकली थी।
उसके बाद घर नहीं लौटी। उधर, युवक भी शाम को घर से निकला था। रविवार की सुबह वे दोनों स्टेशन के आसपास घूमते देखे गए। दोपहर को स्टेशन के बाहर दोनों बेहोशी की हालत में पाए गए।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि शादी न होने के कारण दोनों ने जान देने का फैसला किया होगा। युवती के पिता ने बताया कि वे तो शादी के लिए राजी हैं, लेकिन लड़का पक्ष ऊंची जाति का है। वहीं युवक तीन भाई हैं। गांव नाते युवक प्रेमिका को बुआ कहता है।
थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि कोई पक्ष थाने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।