{"_id":"615211f38ebc3efd0f2cdf7e","slug":"bharat-bandh-could-not-success-fatehpur-news-knp654868960","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद आवाहृन: भाकपा, भाकियू, किसान संगठन का धरना.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद आवाहृन: भाकपा, भाकियू, किसान संगठन का धरना.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर/खागा। कृषि कानून के विरोध में सोमवार को भारत बंद का आह्वान जिले में बेअसर रहा। हर जगह दुकानें खुली रहीं। भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने एसडीएम खागा आशीष कुमार को ज्ञापन दिया। खागा तहसील परिसर में भाकपा, भाकियू और किसान संगठन ने धरना दिया। उन्होंने कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
खागा प्रतिनिधि के अनुसार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और उसके संगठन खेत मजदूर यूनियन, किसान सभा के लोगों ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर कृषि बिल को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही निजीकरण, महंगाई, पेट्रोलियम व रसोई दाम में वृद्धि को वापस लेने और रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस मौके पर फूलचंद्र पाल मोतीलाल, सुमन सिंह चौहान,
रामचंद्र, रामअवतार सिंह आदि मौजूद रहे। समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम के नेतृत्व में संगठन ने धरना देकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर महेंद्र सिंह भदौरिया, कृष्ण पाल सिंह, अजय प्रजापति, रवि मौर्या, चंद्रभान सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान संगठन के संदीप सिंह, चंद्रनारायण सिंह, विवेक सिंह, मुकेश सिंह, चंद्रसेन सिंह और प्रमोद गुप्ता ने भी कृषि कानून को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
बिंदकी। भारत बंद के तहत चक्का जाम करने पहुंचे भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। काफी देर तक कार्यकर्ता चक्का जाम का प्रयास करते रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें सख्ती से हटा दिया। एसडीएम और सीओ को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। सोमवार को भाकियू टिकैत गुट के लोग तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां पर धरना देकर नारेबाजी की गई। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानून जब तक वापस नहीं लेती है, तब तक विरोध जारी रहेगा।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता तहसील से निकलकर रोड पर आ गए और चक्का जाम करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने रोक दिया। एसडीएम विजय शंकर तिवारी और सीओ योगेंद्र सिंह मलिक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रयागराज मंडल अध्यक्ष संतोष बाजपेयी, तहसील अध्यक्ष देव नारायण सिंह पटेल, मलवां ब्लाक अध्यक्ष जय सिंह यादव, सुखीराम, कप्तान सिंह, राजकुमारी, जयकृष्ण दुबे, राकेश, रज्जन सिंह, अंगद सिंह, बाबू सिंह और बवंडर सिंह आदि मौजूद रहे।
खागा। भारत बंद पर किसानों के समर्थन में अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अदालतों में कोई काम नहीं हुआ। माडल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और महामंत्री राजकुमार दुबे ने बताया कि किसानों के समर्थन में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे हैं। (संवाद)