फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bets placed at SP Vinod from Khaga

सपा ने खागा से विनोद पर लगाया दांव

Mon, 12 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bets placed at SP Vinod from Khaga
विनोद पासवान - फोटो : Amar ujala

विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर खागा विधान सभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। चौथी बार हुए बदलाव में एक बार फिर विनोद पासवान को मौका दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक विनोद ने टिकट कटने के बाद से ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पास पैरवी शुरू कर दी थी। आखिरकार उनकी पैरवी काम आई और चौथे बदलाव में उन्हें  प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। उधर, सपा के जिलाध्यक्ष रामशरण यादव का कहना है कि हाईकमान सोच समझकर ही फैसला करता है। जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसे संगठन पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाएगा।

24 मार्च 2016 को सपा प्रांतीय नेतृत्व ने जिले की पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। इनमें बिंदकी से समरजीत सिंह, सदर से चंद्रप्रकाश लोधी, अयाह शाह से दलजीत निषाद, हुसैनगंज से मो. सफीर, खागा सीट से ओमप्रकाश गिहार को प्रत्याशी बनाय था। सप्ताह भर के भीतर पार्टी नेतृत्व ने फेरबदल कर खागा से विनोद पासवान, अयाह शाह से रीता प्रजापति, बिंदकी से पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक को प्रत्याशी बना दिया। 10 दिसंबर को पार्टी नेतृत्व ने खागा विधानसभा सीट का प्रत्याशी बदलते हुए एक बार फिर ओमप्रकाश गिहार के नाम की घोषणा कर दी। लेकिन सोमवार को घोषित सात प्रत्याशियों में खागा सीट पर फिर से ओमप्रकाश गिहार के स्थान पर  विनोद पासवान को प्रत्याशी बना दिया है।
विज्ञापन


यह है इनका कहना:
- विनोद पासवान का कहना है कि
पार्टी नेतृत्व ने उनका टिकट क्यों बदला, यह समझ में ही नहीं आया। लगातार क्षेत्र में समय दे रहे थे। टिकट बदले जाने पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह से मिले और अपनी तैयारी के बारे में जानकारी दी। पार्टी के प्रति निष्ठा को समझते हुए हाईकमान ने मौका दिया है। पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेंगे और जीत तक खुद को साबित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद पासवान


मैं क्षेत्र में हूं। टिकट कटने संबंधी मैसेज व लोगों के फोन आ रहे हैं लेकिन अधिकृत रूप से मेरे पास कोई सूचना नहीं आई है। -- ओमप्रकाश गिहार  
-
सपा जिलाध्यक्ष रामशरण यादव का कहना है कि

 लोगों से सुना है, लेकिन ऐसी कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। वैसे हाईकमान जो भी फैसला लेता है। वह सोच समझकर ही लेती है।
.रामशरण यादव, सपा जिलाध्यक्ष


फोटो-16 परिचय-विनोद पासवान
कौन है विनोद पासवान
जन्मतिथि- 1 मार्च 1971
गांव- मलाका (भिटौरा विकास खंड)
शैक्षिक योग्यता- इंटरमीडिएट
राजनीति में कब से आए- वर्ष 2014 में पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। 2015 में जिला पंचायत सदस्य बने।
वर्तमान में पद- जिला पंचायत सदस्य
क्यों मिला दोबारा टिकट- पार्टी का सच्चा सिपाही होने के कारण पार्टी नेताओं की सहानुभूति, टिकाऊ एवं जिताऊ प्रत्याशी माना जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed