फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Berries farmer died after falling from tree

जामुन के पेड़ से गिरकर किसान की मौत

Tue, 21 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Berries farmer died after falling from tree
जिला अस्पताल में किसान के रोते बिलखती पत्नी बेटा व परिजन। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। जामुन तोड़ने सोमवार को पेड़ पर चढ़े ननका (27) की पैर फिसलने से गिरकर मौत हो गई। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ननका मलवां थाना क्षेत्र के करसवां मजरे भदबा गांव निवासी रामभवन के बेटे थे। कृषि से ही परिवार का भरणपोषण करते थे। परिवार के लिए घर के पीछे लगे पेड़ पर जामुन तोड़ने के लिए चढ़े थे। अचानक पैर फिसलने से शरीर का संतुलन बिगड़ गया और ऊंचाई से जमीन में गिर पड़े। वहीं मौजूद बेटा करन हादसा देखकर चीख पुकार मचाने लगा। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ननका को बेहोश देखकर निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने ननका को मृत घोषित कर दिया। पत्नी लालती बदहवास होकर गिर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed