फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Before his death, two days after the theft

पहले बेटे की मौत, दो दिन बाद चोरी

Thu, 21 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Before his death, two days after the theft
चोरी के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

कस्बे के मोहल्ला हनुमानगंज बजरिया में सूने घर को निशाना बना चोरों ने ढाई लाख की नगदी सहित लगभग पांच लाख के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर अपने पैतृक गांव जलाला में मृतक के परिजनों को सूचना देकर पड़ोसियों ने बुलाया। घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला हनुमानगंज बजरिया निवासी आबुल के बेटे सद्दाम की 17 अप्रैल को ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने फातिया दिलाने व चालीसवां के लिए पैतृक गांव थाना बके वर क्षेत्र के गांव जलाला गए हुए थे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात चोराें ने उनके घर को निशाना बनाकर गेट व कमरे  के ताले तोड़कर ढाई लाख रुपये नगदी व पत्नी व लड़कियों में गुलसफा, मोनी, कहकशा की शादी के लिए खरीद कर रखे जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने जायजा लेने बाद पीड़ित की तहरीर लेकर माल बरामद करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed