फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Before committing suicide, the constable's relative had talked to the doctor for six minutes.

Fatehpur News: खुदकुशी से पहले सिपाही की रिश्तेदार डॉक्टर से छह मिनट हुई थी बात

Wed, 21 Aug 2024 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Before committing suicide, the constable's relative had talked to the doctor for six minutes.
थरियांव। होनहार सिपाही प्रियंका की खुदकुशी से पहले रिश्तेदार डाॅ. चंदन सरोज से करीब छह मिनट तक बातचीत हुई थी। सवाल उठता है कि इन छह मिनट में डाॅक्टर ने ऐसा क्या बोला कि सिपाही फंदे पर लटक गई। यही वजह है कि परिजन बेटी की आत्महत्या को हत्या का दर्जा दे रहे हैं।
विज्ञापन

जौनपुर जिला केराकत थाने के पतौरा निवासी संकठा प्रसाद की पुत्री प्रियंंका सिपाही बनने के बाद पहली पोस्टिंग थरियांव थाने में ही थी। थाने में स्थित कमरे में प्रियंका का शनिवार रात करीब एक बजे फंदे से लटकता शव मिला था। उसकी शादी रेलवे कर्मी के साथ 18 नवंबर को होनी थी।
विज्ञापन

प्रकरण में पिता की तहरीर पर बड़े बेटे अमिताभ के साले बीएमएस डाॅ. चंदन सरोज व उसकी मां हीरामती, बहन सोनम, मौसी संगीता, साथी करन व अजीत के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सिपाही के फोन की प्रारंभिक जांच की है। सामने आया कि खुदकुशी की दोपहर सिपाही और चंदन के बीच बातचीत हो रही थी। बातचीत के दौरान सिपाही और चंदन में बहस हुई। बहस थाने में तैनात सहकर्मियों ने सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदकुशी से पूर्व रात करीब 12 से एक बजे के बीच चंदन ने कई बार सिपाही को फोन किया। वह फोन नहीं उठा रही थी। फोन पर सात मिस्ड कॉल हैं। इसके बाद फोन उठाने पर अंतिम कॉल चंदन की छह मिनट की बातचीत दर्ज है। इन छह मिनट की बातचीत के बाद ही सिपाही फंदे से झूल गई।
छह मिनट की बातचीत के पुलिस अभी सिर्फ कयास लगा रही है। पिता का आरोप है कि बेटी को चंदन ने शादी तुड़वाने और परिवार को नीचा साबित करने की धमकी दी होगी। परिवार की लोकलाज भी बचाने के लिए बेटी ने कदम उठाया है। प्रियंका अपने बड़े भाई अमिताभ, बहन नीतू से छोटी थी। उससे छोटा भाई विनीत है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
-------

इनसेट
वाराणसी और जौनपुर को टीमें रवाना
थाने और सर्विलांस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित हुईं हैं। डाॅ. चंदन सरोज का जौनपुर जिले का केराकत थाने के पिंडारी गांव है, जहां एक टीम पहुंचेगी। दूसरी टीम वाराणसी जाएगी। जौनपुर के साथ वाराणसी के चांदमारी में बीएमएस चंदन सरोज नर्सिंग होम चलाता है। वहीं उसके साथी करन व अजीत रहते हैं। वहीं, डॉ. चंदन सराेज के भी जहर खाने की चर्चा फैली है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

-------
इनसेट
बेटी बोलती थी, वह सब मैनेज कर लेगी : विमला
प्रियंका के बड़े भाई अमिताभ की शादी 2021 में गांव से 25 किमी. दूर पिंडारी में हुई थी। मां विमला ने बताया कि बहू सुमन का भाई चंदन बेटी प्रियंका को दो साल से परेशान करता था। उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। उसे बेटी हर बात बताती थी, लेकिन वह कहती थी किसी को नहीं बताना। वह सबकुछ मैनेज कर लेगी। चंदन बेटी को खुद के साथ साथियों से भी टार्चर कराता था। थाने भी पहुंचकर धमकाता था। उसका मोबाइल छीन ले गया था। मामले में परिवारों के बीच चंदन की बहन की शादी प्रियंका के भाई से होने की वजह से सामाजिक बंधन भी था। प्रियंका इस बात को भी समझती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed