Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Beaten, strangulated his wife in front of innocent people

Fatehpur News: मासूमों के सामने गला दबाकर पत्नी को पीटा

Fri, 28 Feb 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Beaten, strangulated his wife in front of innocent people
फतेहपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर पत्नी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव निवासी मन्ना सिंह की पुत्री प्रियंका सिंह की शादी सात साल पहले कानपुर मंगलपुर थाने के जैतापुर निवासी बिपेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराली पति, सास रामरती, जेठ जितेंद्र सिंह, जेठनी सपना सिंह, ननद डोली सिंह दहेज दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया है। महिला थाना में समझौते के बाद ससुराल गई। उसे पति कानपुर गुजैनी में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे।

पति ने 13 फरवरी को नशे में जान से मारने के नीयत से गला दबाकर पीटा। जूते व डंडों से पीटा। उसकी बच्चियों के गिड़गिड़ाने पर छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। वह पिता के साथ मायके आ गई। महिला की शिकायत पर बिंदकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed