{"_id":"5f2702e38ebc3ed7cc6f3789","slug":"beaten-by-relatives-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5747365125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे ने भेजा प्रेमपत्र लगा घरवालों के हाथ, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे ने भेजा प्रेमपत्र लगा घरवालों के हाथ, मारपीट
विज्ञापन
फतेहपुर में भांजी को प्रेम पत्र देने पर शोहदे के घर विरोध करने पहुंचे मामा को शोहदे के परिजनों ने पीट दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। मलवां थाना क्षेत्र की एक युवती थरियांव के एक गांव में मौसा के घर दस दिन पहले आई थी।
29 जुलाई की शाम गांव के अनिल ने एक बच्चे से युवती के पास प्रेम पत्र और मोबाइल नंबर भेजा। यह पत्र परिजनों के हाथ लग गया। मामले की शिकायत करने युवती का मौसा अनिल के घर पहुंचा। जहां अनिल के परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी। पीड़िता की ओर से दूसरे दिन पुलिस को तहरीर दी गई।
पुलिस ने जांच के बाद शोहदे और उसके छह अन्य परिजनों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।