फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Beat up the wife and in-laws living in her parents' house.

Fatehpur News: मायके में रह रही पत्नी व ससुरालीजनों को पीटा

Wed, 15 May 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Beat up the wife and in-laws living in her parents' house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहाबाद। विवाद के कारण मायके में रह रही पत्नी से मिलने पहुंचे पति ने उसके साथ मारपीट की। बचाने आए ससुरालीजनों को भी पीट दिया। पुलिस ने पत्नी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बमियारी निवासी रामाधीन ने बताया कि उसने अपनी बेटी राधा की शादी मार्च 2021 में पाली थाना क्षेत्र के फरिगहना निवासी धर्मराज के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए राधा को परेशान करने लगे थे।
विज्ञापन

इस पर राधा मायके आ गई थी और उसने अपने पति धर्मराज, ससुर राजेंद्र, सास नन्हुक्का, ननद मधू, देवर परशुराम और चचिया ससुर महेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात धर्मराज शराब के नशे में ससुराल पहुंचा और पत्नी राधा के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बचाने आए राधा के पिता रामाधीन, मां मुन्नी देवी, बहन शांती और शकुंतला व भाई राजू उसे बचाने आए तो इन लोगों के साथ भी मारपीट की। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed