{"_id":"57a7958f4f1c1b86622b899f","slug":"beat-doll-with-adult-children-on-nag-panchami","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाग पंचमी पर बड़ों संग बच्चों ने पीटी गुड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाग पंचमी पर बड़ों संग बच्चों ने पीटी गुड़िया
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
मुराइनटोला हनुमान मंदिर के समीप गुड़िया पीटते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाग पंचमी का त्योहार भक्ति भाव के साथ मनाया गया। लोगों ने नाग देवता की पूजा की तो बच्चों ने बड़ों के साथ मेला में गुड़िया पीटी। लोगों ने नाग पंचमी पूजन कर पितृ और काल सर्प दोष दूर करने की कामना की।
नाग पंचमी पर घरों में गेहूं और चने को उबालकर प्रसाद के रूप में खाया गया। दूध, धान, खील और दूब घास का चढ़ावा कर नाग देवता की पूजा की गई। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल से अभिषेक किया। इसके बाद शिवलिंग पर चांदी के नाग नागिन चढ़ाए। दरवाजे की दीवार पर दोनों तरफ पांच सर्प बनाकर उनका पूजन किया।
खीर और मीठे पुआ बनाकर प्रसाद के रूप में वितरित किया। मुराइनटोला स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। घर के मुखिया के साथ बच्चे और महिलाएं मेला देखने गई। बच्चों ने गुड़िया पीटकर आनंद लिया। महिलाओं ने घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की। इसी प्रकार पीएसी परिसर में भी गुड़िया पीटी गई।