{"_id":"62547fa4bbf4dc657b042bec","slug":"bdc-s-father-dies-after-falling-shabby-pole-fatehpur-news-knp6906757102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पोल गिरने से बीडीसी के पिता की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पोल गिरने से बीडीसी के पिता की दबकर मौत
विज्ञापन
जहानाबाद (फतेहपुर)। जर्जर विद्युत पोल गिरने से सोमवार शाम दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई। हादसा लकड़ी लदे ट्रैक्टर ट्राली पर रखी चारपाई के पाये में बिजली का तार फंस जाने से हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनके बीडीसी पुत्र ने बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी सुशील तिवारी उर्फ पूसू (80) के घर के सामने बिजली खंभा लगा था। खंभा जर्जर था। लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली के गुजरते समय लकड़ी के ऊपर रखी चारपाई के पाये में खंभे के लटकते तार फंस गए।
तार खिंचने से खंभा अनियंत्रित होकर गिर गया। खंभा गिरने से दरवाजे के पास खड़े सुशील तिवारी की दबकर मौत हो गई। मृतक के बीडीसी पुत्र पवन तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
बताया कि हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। विद्युत पोल काफी समय से जर्जर था। शिकायत के बाद भी इसे बदला नहीं गया।
बता दें कि मृतक के चार पुत्र हैं। विद्याशंकर तिवारी, राकेश तिवारी, अतुल तिवारी व पवन। सुशील की पत्नी रो-रोकर बेहाल दिखीं। जेई सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर से हादसा हुआ है।
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।